योगी सरकार में भ्रष्टाचार लिप्त प्रधानों के खिलाफ कार्यवाही न होना बना चर्चा का विषय


 सरताज आलम 

सिध्दार्थनगर।


योगी सरकार में भ्रष्टाचार लिप्त प्रधानों के खिलाफ कार्यवाही न होना चर्चा का विषय बना हुआ है। ठेकेदार द्वारा काम करवाकर मनरेगा मजदूरों से भुगतान ले रहे हैं।

नाला खोदाई व पुलिया निर्माण कार्य के नाम पर ग्राम प्रधान, रोजगार और टीए व सचिव मिलकर लूट कर रहे हैं। खुद का पेट भरने में फरीदाबाद मे प्रधान, रोजगार सेवक, मनरेगा टीए और सचिव ग्राम पंचायत में आयें धनों का बंदर-बाट कर रहे हैं। ग्राम पंचायत के मनरेगा मजदूरों के पेट पे लात मारकर अपना पेट भरने में ग्राम प्रधान और सचिव लगे हैं। क्या ग्राम प्रधान व सचिव अपना ही पेट भरने में लगे रहेंगे या ग्राम पंचायत में कुछ काम करेंगे।

ग्राम पंचायत का विकास कार्य इस भ्रष्टाचारी प्रधान और सचिव के भ्रष्टाचार की पोल खोल रहा है। जिले के जिम्मेदार मनरेगा विभाग के जिम्मेदार अधिकारी  भ्रष्टाचार का बढ़ावा दे रहे हैं। भ्रष्टाचारी प्रधान की मनरेगा घोटाले की पोल खुल चुकी है। डीएम साहब व सीडीओ साहब उक्त ग्राम प्रधान, रोजगार और टीए व सचिव

भ्रष्टाचार का कारनामा देखिए। पूरा मामला भ्रष्टाचारी ब्लॉक खेसरहा के भ्रष्टाचारी प्रधान ग्राम पंचायत फरीदाबाद है। आपको बता दें कि विशुनपुर पुलिया से समीउल्लाह के खेत तक नाला निर्माण कार्य।

मास्टर रोल व डिमांड 74 मजदूरों का निकाला गया है। और साइड पर 4 महिला मजदूरों का फोटो अपलोड करके 74 मजदूरों का हाजिरी लगाया गया है। 70 मजदूरों का फर्जी हाजिरी लग रहा है। 70×115=8050×14=112700 रुपये का फर्जी भुगतान होगा। वहीं बरगदवा मे एक पाली में कुल ₹112700/- की फर्जी मजदूरों की हाजिरी लग रहा है।    इसी क्रम में बौरिहार बार्डर से विशुनपुरवा सम्पर्क मार्ग पर मिट्टी कार्य एवं पुलिया निर्माण, मास्टर रोल व डिमांड 38 मजदूरों का निकाला गया। साइड पर 7-8 मजदूरों को खड़ा करके फोटो अपलोड करके 30 मजदूरों का फर्जी हाजिरी लग रहा है। मास्टर रोल व डिमांड में महिला मजदूरों का हाजिरी लग रहा है, लेकिन साइड पर कोई महिला मजदूर नजर नही आ रही हैं।

30×130=3900×14=54600 रुपये का फर्जी भुगतान होगा। इसी क्रम में विशुनपुरवा में नन्दू के घारी से श्मशान घाट तक मिटटी पटाई एंव पुलिया निर्माण कार्य, मास्टर रोल 30 मजदूरों का और मनिरिटिगं फोटो अपलोड 7-8 मजदूरों का, इस साइड पर भी महिला मजदूर एक भी नहीं आनलाइन फोटो मे नजर आ रहे है। इस साइट पर कुल 22 मजदूरों का फर्जी हाजिरी लग रहा है।

22×130=2860×14=40040 रुपये का लग रहा है फर्जी भुगतान होगा। वहीं ब्लाक के जिम्मेदार अनजान बने हुए हैं। खेसरहा विकास खण्ड के अन्तर्गत ग्राम पंचायत फरीदाबाद में कुल 207340 रूपये का मनरेगा में फर्जी हाजिरी लग रहा है। पूरा मामला खेसरहा विकास खण्ड के अन्तर्गत ग्राम पंचायत फरीदाबाद का है।

Post a Comment

Previous Post Next Post