सरताज आलम
सवर्ण आर्मी सिद्धार्थनगर की बैठक बांसी के एक मैरेज हाल में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश पाण्डेय व जिलाध्यक्ष विनोद कुमार दूबे की अध्यक्षता में आयोजित की गयीं। बैठक में नियुक्ति पत्र वितरण व सदस्य बनाया गया। रविवार को बैठक में पहुंचे सवर्ण आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश पाण्डेय का पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया व सम्मानित किया। इसके पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश पाण्डेय ने जनपद के नवनियुक्त पदाधिकारियों में नियुक्ति पत्र वितरण किया। बैठक में सवर्ण आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश पाण्डेय ने संगठन से अपने समाज को कैसे उत्पीड़न से बचाया जायें कैसे संगठित करने व मजबूत बनाया जायें, इस पर विस्तार से बताया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से कहा कि सवर्ण समाज के ज्यादा से ज्यादा लोगों को संगठन से जोड़कर मजबूती प्रदान करें। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष सवर्ण आर्मी नीरज त्रिपाठी, जिला महासचिव अंकित पाण्डेय, जिला सचिव ज्ञानेन्द्र द्विवेदी, विधानसभा प्रभारी बांसी अरुण दूबे अभिनव पाण्डेय, दिग्विजय पाण्डेय, अंकित मिश्रा, राम प्रकाश मिश्रा, अजय सिंह, हरीश सिंह, दिग्विजय सिंह, हरीश मिश्रा, सुन्दरम शुक्ला, प्रत्यूष पाठक, संतोष पाण्डेय आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहें।