सरताज आलम
सिद्धार्थनगर।
जिले के विकास खण्ड जोगिया अन्तर्गत बड़गो में फर्जीवाड़े का खेल चल रहा है। मनिरिटिगं आनलाइन 10-12 श्रमिकों का फोटो अपलोड करके 30-32 श्रमिकों का फर्जी मास्टर रोल भरा जा रहा है। वहीं खण्ड विकास अधिकारी जोगिया का जानकारी लेने के सम्बन्ध में फोन नहीं उठता है। कमीशन के आड़ में जोगिया ब्लाक में मनरेगा में भ्रष्टाचार का खेल चल रहा है। ग्राम प्रधान व सचिव के मिलीभगत का खेल चलता है। वहीं क्राप फोटो पर मनरेगा श्रमिकों की उपस्थिति लगायीं जाती है।
एक वर्क आईडी पर 45 मनरेगा श्रमिक भर रहे थे। वहीं ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव सरकार के लाखों रूपए के गोलमाल के फिराक में रहते हैं। खण्ड विकास अधिकारी सहित तकनीकी सहायक व एपीओ भी नजर अंदाज कर रहे हैं। आखिर ग्राम पंचायतों का निरीक्षण क्यों नहीं किया जा रहा है। जिलाधिकारी साहब एक नजर ग्राम पंचायत बरगदवा की तरफ भी देखें। जिले के विकास खण्ड जोगिया के अन्तर्गत ग्राम पंचायत बड़गो के भारत के खेत से बलिराम के खेत तक चकबन्ध कार्य दिनांक 16-12-24 का पूरा मामला है।